फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन मामले में छह का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। शनिवार को बांसडीह कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार पंडित शिवसागर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल एक दर्जन मामले प्रस्तुत हुए। मौके पर छह मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि शेष मामले को संबंधित अधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया। इसी बीच पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली भी पहुंच गई। एसपी ने समाधान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो भी मामले लंबित हैं, उन्हें समाधान दिवस के बाद राजस्व टीम के साथ पुलिस टीम बकायदे रवानगी करके जाएगी और वापसी में जीडी में रिपोर्ट दर्ज करेंगे। कहा कि जो भी मामले न्यायालय में विचाराधीन है, उसमें पुलिस हस्तक्षेप नहीं करेगी।
विज्ञापन

इसके पूर्व तहसीलदार गंगासागर दूबे ने आए कुल आठ आवेदन पत्रो को संबंधित लेखपालों को पुलिस बल के साथ जाकर दोनों पक्षों के सामने नापी कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक प्रताप नरायण, अजय यादव, और लेखपाल निर्भय नरायण सिंह, विवेक सिंह, तहसील अध्यक्ष निर्भय सिंह, पूनम ओझा, दिव्या, संजय कुमार, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें