फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब की 75 दुकानें महिलाओं के हिस्से में, पिछली बार से 15 ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में आबकारी विभाग की ओर से शराब की दुकानों का ई-लॉटरी से आवंटन किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित हुई शराब की दुकानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसबार 237 में से 75 दुकानें महिलाओं के नाम से आवंटित की गई हैं। पिछली बार 60 दुकानें महिलाओं के नाम से आवंटित हुईं थीं। इस बार महिलाओं को 15 दुकानें ज्यादा आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

गंगा बहुद्देशीय सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष चौहान ने सभी आवेदकों की उपस्थिति में दुकानों का आवंटन किया। इसमें 237 दुकानों में 75 दुकानें महिलाओं के हिस्से में आई हैं। जिसमें कंपोजिट की 98 दुकानों में 29 व माडल शॉप की दो में से एक, भांग की 28 में से पांच व देसी शराब की 145 दुकानों में 40 महिलाओं के नाम से आवंटित हुई हैं। पिछली बार कुल अंग्रेजी की 50 व बीयर की 52 व माडल शॉप की दो दुकानें थी, देसी शराब की 145 व भांग की 30 दुकानें थीं। दुकान आवंटन के बाद दूसरे दिन जिला आबकारी कार्यालय पर निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए नए अनुज्ञापियों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें