हल्दी। बेलहरी ब्लॉक के आदर्श गांव बसुधरपाह के लोगों की ओर से कठही स्थित राज गुरुकुल विद्यापीठ में रविवार को श्री हरषु बाबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों मे बांटा गया था। प्रथम वर्ग में कक्षा पांच से सात व दूसरे वर्ग में कक्षा आठ से 10 तक के प्रतिभागियों का शामिल किया गया। दोनों वर्गों में कुल 460 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता का परिणाम आठ नवंबर को घोषित किया जाएगा।
आयोजक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। यह एक बदलाव की शुरूआत है, हम सभी लोगों को मिलकर एक शिक्षित समाज का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने उल्लास के साथ परीक्षा दिया। इस मौके पर राजकुमार पांडेय, अजीत पांडेय, अरविंद पांडेय, सुशांत पांडेय, अमित पांडेय, बंटी, संजय पांडेय, शशिभूषण पांडेय आदि रहे।