फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। आज धनतेरस है। ऐसे में नगर के सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। लक्ष्मी की पूजा के लिए बाजार में जमकर धन की वर्षा हो रही है। ग्राहकों को तरह-तरह के आफर दिए जा रहे है। जिससे व्यापारियों को इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। हर दुकान में ग्राहकों के लिए अगल स्कीम चल रही है। साथ ही चांदी और सोने के सिक्के लोगों को ज्यादा भा रहे है। बड़े प्रतिष्ठानों में खरीददारी में तेजी से कारोबारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए लगभग सभी बड़े प्रतिष्ठानों पर लकी ड्रा के साथ ही कई आफर्स चल रहे है, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। धनतेरस पर हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार आभूषण, सोने-चांदी के सिक्का, बर्तन आदि की खरीददारी करता है। कई लोग एडवांस देकर धनतेरस की बुकिंग कराए है। सराफा बाजार में सोने और चांदी के सिक्कों की भरमार है। बावजूद चांदी के गणेश, लक्ष्मी के सिक्कों के अलावा बर्तनों की मांग भी कम नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि हर बार लोग चांदी के आइटम में कुछ नया खरीदने की चाहत रखते हैं। विक्टोरिया और जार्ज पंचम मार्क वाले चांदी के सिक्के भी खूब बिक रहे हैं। विभिन्न ज्वेलरी प्रतिष्ठानों में कहीं मेकिंग पर 50 फीसदी तक तो कहीं पूरी छूट दी जा रही है। यहीं नहीं ज्यादा खरीददारी करने पर सोने-चांदी सिक्के भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सोने के दाम में गिरावट आने के बाद लोग इन्वेस्टमेंट के दृष्टिकोण से भी खरीददारी कर रहे हैं। बेहतर क्वालिटी का सोना मिले इसके लिए ग्राहक हाल मार्क के जेवरात पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। बताया कि 18, 22, 24 कैरट के हाल मार्क वाले आभूषण लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों की मानें तो आज भी विक्टोरिया और जार्ज पंचम चांदी के सिक्कों की तर्ज पर चांदी के गढ़े हुए नए सिक्के भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें