फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 680 पैकेट अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप की कार्रवाई करते हुए एक कार से 680 पैकेट अंग्रेजी शराब (फ्रूटी) बरामद किया है। एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा बांसडीहरोड बाजार में मौजूद थे। सूचना मिली कि कुछ तस्कर चार पहिया वाहन से शराब लेकर बिहार जाने वाले हैं। सूचना पर एसओजी टीम भी पहुंच गई। दोनों टीमें तस्करों के इंतजार करने लगी। देर रात एक कार सामने से आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर उसके चालक ने गाड़ी अंधरे में खड़ी कर दी और उसमें से लोग उतरकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक को पकड़ लिया। दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से पांच प्लास्टिक की बोरियों में भरी हुई अंग्रेजी शराब के 680 पैकेट बरामद हुए। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान नूर मोहम्मद निवासी वलीगंज थाना टाउन जिला आरा बिहार के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वे गाजीपुर से शराब लाकर बिहार के आरा पहुंचाने का काम करते हैं। थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ थी। वाहन की डिग्गी में भी एक नंबर प्लेट पड़ा हुआ था। शराब रामपुर डिस्ट्रीलरी की निर्मित है। कार समेत कुल पांच लाख की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें