बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ले में बुधवार की देर रात शार्ट-सर्किट से लगी आग में दो गुमटी, एक ई-रिक्शा सहित करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कुछ भी नहीं बचाया जा सका। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी सोनू कुमार के मेवशी अस्पताल के सामने गुमटी लगाकर साइकल रिपेयरिंग का कार्य करता था। समय मिलने के बाद ई-रिक्शा भी नगर में चलाया करता था। रात में दूकान बंद करने के बाद वह अपने घर चला गया। इस दौरान ई-रिक्शा को वहीं पर चार्ज में लगा दिया। रात में लगभग डेढ़ बजे सूचना मिली कि उसकी गुमटी में किसी कारण से आग लग गई है। सूचना के बाद वह मौके पर रात में ही पहुंच गया। कुछ ही देर अग्निशमन दस्ता के कर्मचारी पहुंचे तब तक आग की आगोश में आकर सारा समान जल चुका था। इस आग में ई-रिक्शा, तीन रिक्शा, एक साइकल तथा पार्टस करीब दो लाख के जल गए।
शार्ट सर्किट से लगी आग में हजारों का नुकसान
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में दयाशंकर प्रसाद पुत्र स्वर्गीय भगेलू प्रसाद के घर में गुरुवार को बिजली के शार्ट शर्किट से लगी आग से हजारो रूपये का नुकसान हो गया। शार्ट सर्किट से लगी आग में बीस हजार रूपये नकद, जमीन की कागजात, टीवी, मोबाईल, स्ट्रेबलाइजर के साथ ही दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले सामान जल गया। हो हल्ला सुनकर पहुंचे लोगों ने घर से सिलेंडर बाहर निकाल लिया।