बलिया। नगर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर जुलूस और रैली पर रोक लगाने के आदेश के बाद भी सपा उम्मीद्वार के समर्थन में नगर में जुलूस निकाला गया। इसको लेकर नगर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन ने सत्ता पक्ष के उम्मीदवार की बड़ी जनसभा कराने के बाद यह रोक लगाया है। जिससे विपक्षी दलों के जुलूस और रैली में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। हालांकि प्रशासन ने जुलूस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम सदर निखिल टीकराम फुंडे ने बताया कि जुलूस आज नहीं निकाला गया था। पहले से अनुमति होने के चलते सपा उम्मीदवार के समर्थन में जुलूस निकालने की तैयारी थी। लेकिन प्रशासन की सतर्कता के चलते जुलूस न निकालकर वहीं पर सभा की गई।