बलिया/बैरिया। कांग्रेस भवन के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा को लोग आयरन लेडी मानते थे और सरदार पटेल का साहसिक व निर्णय क्षमता से परिपूर्ण व्यक्तित्व। इनके बताए रास्ते पर चल कर ही देश की एकता बचाए रखी जा सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जितेंद्र राय, पवन चौबे, दिग्विजय सिंह, पशुपति ओझा, शिवप्रताप ओझा, शिवानंद यादव, लल्लू सिंह आदि रहे। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कलेक्ट्रेट परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय, कौशल उपाध्याय, अश्विनी तिवारी समेत कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे।
उधर, कांग्रेस कैंप कार्यालय पर पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कीद शहादत दिवस मनाई गयी। कांग्रेस के नेता सीबी मिश्र ने देश की एकता अखण्डता को बनाए रखने में सरदार पटेल के प्रति श्रद्धाजंलि व्यक्त किया, वहीं देश की अखंडता को कायम रखने में अपने को न्योछावर करने के लिए इन्दिरा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर पीआर सिंह, पारस नाथ वर्मा, रमेश चन्द मौर्य, जयप्रकाश तिवारी, श्रीराम मिश्र, अनवर हुसैन, बच्चा सिंह, मनोज यादव, सुशील मिश्र, गोविन्द मिश्रा, धर्मनाथ प्रसाद, देवनारायण प्रसाद, कन्हैया शर्मा, अजीत कुमार पासवान, रवि कुमार आदि रहे। संचालन विश्राम दूबे ने किया।