सिकंदरपुर । पिछले साल छात्रसंघ चुनाव परिणाम के दिन हुए पथराव व तनाव के मामले में विजेंद्र यादव पुत्र बच्चा लाल बहेरी खेजुरी, देवनाथ यादव पुत्र जयनाथ यादव कल्याणी सिकंदरपुर, अजीत यादव पुत्र पवित्रनाथ उर्फ प्रभु नाथ यादव हजिया रामपुर नगरा, नितेश सिंह पुत्र स्वर्गीय अजीत सिंह मिल्की मोहल्ला सिकंदरपुर, अखिलेश यादव पुत्र रविंद्र यादव बिच्छीबोझ सिकंदरपुर, प्रद्युम्न सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह दादर सिकंदरपुर, नवीन सिंह पुत्र कृष्णानंद सिंह इसार पीथापट्टी, ज्योति प्रकाश पांडेय पुत्र प्रमोद उर्फ प्रकाश पांडेय लखनपार, अभिषेक सिंह उर्फ छोटू यादव पुत्र राजेंद्र यादव दादर सिकंदरपुर व अमरजीत राजभर पुत्र काशी राजभर नगरा मोड़ सिकंदरपुर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया है।
बता दें कि पिछले वर्ष 2017 में श्री बजरंग पीजी कालेज दादर सिकंदरपुर के छात्रसंघ चुनाव परिणाम के दिन हुए बवाल और तनाव में सिकंदरपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं 35 नामजद व चार सौ से पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। कुछ लोग इस मामले में जेल भी गए तो कुछ की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। वहीं कुछ लोग फरार चल रहे थे। न्यायालय ने 10 अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सभी अज्ञात अभियुक्तों में 40 से 50 लोगों को सिकंदरपुर पुलिस ने चिह्नित भी कर लिया है। वहीं सभी चिह्नित अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस सभी 10 अभियुक्तों की तलाश सरगर्मी के साथ कर रही है।