फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 4796 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
खुशहाल परिवार दिवस के मौके पर सीएचसी बसुधरपाह में खड़े स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जनपद के दो शहरी एवं 77 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 4796 लोगों को योजना का लाभ मिला। इसमें 1937 पुरुष, 2273 महिला एवं 586 बच्चे शामिल हैं। वैसे यह मेला पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित रहा। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनन्दन प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

बताया कि मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर 139 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, छाया गोली एवं परिवार नियोजन के अन्य साधन उपलब्ध रहे और उसके बारे में लाभार्थियों को विस्तार से बताया गया। आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। मेले में कोविड जांच, गोल्डेन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें