फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज हवाओं संग 45 मिलीमीटर बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में बीते चौबीस घंटे में दो बार तेज हवाओं के साथ बारिश से लोगों को राहत मिली। सावन माह में लोग बारिश का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। बुधवार की आधी रात के बाद 20 मिनट तक गरज व चमक के साथ तेज बारिश हुई। फिर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे के शहर के सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधा घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। तीन कॉलोनी, चार मोहल्लों में दो से चार घंटे तक जलभराव
विज्ञापन

शहर के बहादुरपुर कालोनी, आवास विकास कालोनी, चंद्रशेखर नगर के साथ ही हरपुर, काजीपुरा, मिड्ढी मोहल्ले में जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई न होने से थोड़ी सी बारिश में ही सड़क पानी से भर जा रहे हैं। मोहल्लों के पानी निकलने में दो से चार घंटे लग रहे हैं। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। किसान विनय तिवारी, संतोष सिंह, गोबर्धन राय ने बताया कि बारिश धान व मक्का की फसल के लिए जरूरी था। इस बारिश का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
कलेक्ट्रेट व लोनिवि डाकबंगला मार्ग पर जलभराव : शहर के मोहल्ले की बात कौन करें कलेक्ट्रेट गेट व एडीएम आफिस के सामने बारिश का पानी भर गया। इससे टीडी कालेज चौराहे से कलेक्ट्रेट जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, लोविनि के डाक बंगला मार्ग पर पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें