फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को अध्यादेश लाए सरकार : अभिषेक ब्रह्मचारी11

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छोड़हर स्थित राम जानकी मंदिर में रविवार को सनातन कुंभ का आयोजन किया गया। सनातन कुम्भ का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी ई. अजय मिश्रा, महंत रामगोपाल दास जी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। सनातन कुंभ का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म आदिकाल से है और अनादि काल तक चलेगा। कहा कि सनातन धर्म में सहिष्णुता है। सनातन धर्म का पालन कर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भारत सरकार से राम मंदिर के निर्माण हेतु अध्यादेश लाने की मांग की। कहा कि अब समय आ गया है जब मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्म स्थली अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। स्वामी अभिषेक ने कहा कि सनातन धर्म हमें सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा की सनातन धर्म ने हमें विनम्रता सिखाई है। जब जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली में स्मारक है, चंद्रशेखरजी के इब्राहिमपट्टी में उनसे जुड़ी यादों को संजोया गया है तो फिर भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर बनने में लोगों को आपत्ति क्यों। बघेल ने कहा कि गो संवर्धन हेतु किसानों का पूरा सहयोग उनका विभाग कर रहा है। बघेल ने कहा की युवा चेतना द्वारा आयोजित सनातन कुंभ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने रामायण की चर्चा करते हुए कहा की जब राम का वनवास हुआ तो उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण उनके साथ वन चले गए तो लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला ने 14 वर्ष तक लक्ष्मणजी की प्रतीक्षा दीप जलाकर किया। इतना त्याग सनातन धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म में हो, तो बताएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रति वर्ष सनातन कुंभ का आयोजन बलिया में किया जाएगा जिसमें देश भर के साधु-संतों को आमंत्रण दिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को सनातन धर्म के सिद्धांतों को मानना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल से बलिया के वरिष्ठ साहित्यकार डा. जनार्दन राय को उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित कराने हेतु आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें