फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर चिकित्सक तैनाती के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा उस पार जवही दियर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का लोकार्पण तो कर दिया गया। लेकिन अब तक चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई। इससे क्षुब्ध क्षेत्रीय युवाओं ने छात्र नेता संतन चौबे के नेतृत्व में प्रभारी सीएमओ डा. एसएन सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग किया गया है कि सीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती कर की जाए।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जवही दियर में बीते 2008 में सीएचसी का निर्माण तो कराया गया। लेकिन कई वर्षो से उसका लोकार्पण नहीं हुआ था। जिससे क्षेत्र के लोगों को 25 किमी का लंबा सफर नाव से नदी पार कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता था। अब लोकार्पण होने के बाद भी यहां चिकित्सकों की तैनाती नहीं की जा रही है। जिसके चलते आज भी लोगों को जिला अस्पताल आकर ही उपचार कराना पड़ता है। कुछ माह पहले एक स्कूल में फूड प्वाजनिंग होने से वहां के बच्चों को यूपी छोड़कर बिहार प्रांत के आरा, पटना और बक्सर में उपचार कराना पड़ा। ऐसे में लोगों में इस बात आाक्रोश है कि सीएचसी चालू कराने के बाद भी चिकित्सकों की तैनाती आखिर क्यों नहीं की गई। ज्ञापन सौंपने वालो में आसिफ अली, सुधीर ओझा राणा, अश्वनी ठाकुर, मंगलदेव चौबे, गणेश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, जयशंकर तिवारी, सुनील पांडेय, स्वमित्र पांडेय, अंगद ठाकुर, संजय पांडेय, अनुभव सिंह, आकाश कुमार, करण कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें