फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर जीएसटी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के एक जुलाई से लागू होने के उपलक्ष्य में वाणिज्य कर विभाग द्वारा ‘जीएसटी दिवस’ के रूप में मनाया गया । कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्त्रस्म ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं और व्यापारियों को जिलाधिकारी ने जीएसटी अधिनियम की सरल व्यवस्था व इसके पीछे मजबूत आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के संबंध की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सीएससी को रजिस्ट्रेशन या रिटर्न फाइलिंग के संबंध में प्रशिक्षित करें। जिससे इसका सीधा लाभ छोटे या मझोले कस्बे के व्यापारियों तक भी पहुंचे। डीएम ने यह भी सुझाव दिया कि जो भी व्यापारी अपनी समस्याओं के लेकर कार्यालय में हेल्प डेस्क तक आते हैं। उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनकर निराकरण किया जा। उन्हें स्वयं भी इस कार्य को जीएसटी पोर्टल पर करने के लिए प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर एडीएम मनोज सिंघल, मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, डिप्टी कमिश्नर केके श्रीवास्तव डिप्टी कमिनर, असिस्टेन्ट कमिनर जयंत कुमार सिंह, आनंद कुमार, विवेक कुमार, दिलीप कुमार प्रियदर्शी सहित सभी वाणिज्य कर के अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

इनसेट....
5670 से अधिक व्यापारियों ने कराया है पंजीकरण
बलिया। जीएसटी में पंजीकरण कराने का समय तीन माह बढ़ा दिया गया है। जिससे विभागीय अधिकारियों के साथ ही व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। विभागीय सूत्रों की मानें तो कुल 7210 व्यापारियों को प्रोविजनल आईडी भेजा गया था। जिसमें से 15 जून तक 5083 व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया था। जबकि 15 जून के बाद सरकार ने 25 जून से पुन: पंजीकरण के लिए तीन माह का समय बढ़ा दिया था। जिसके बाद 5670 व्यापारियों ने एक जुलाई तक अपना पंजीकरण करा लिया है। डाटा अपटेड न होने की दशा में विभागीय अधिकारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे है। हालांकि सहायक आयुक्त राज्य माल एवं सेवा कर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन बताया कि प्रतिदिन सौ से अधिक व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया है। 25 जून से पंजीकरण की तिथि तीन माह बढ़ने के बाद अपडेट की जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें