फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उद्यमी बनने के लिए 40 ने किया आवेदन, सिर्फ दो स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। अब तक विभाग की ओर से 40 युवाओं की पत्रावली विभिन्न बैंकों में भेजी गई है। लेकिन दो के ही आवेदन ऋण के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत बैंक व विभाग मिलकर सहयोग करेंगे। स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिले के एक हजार युवक-युवतियों को ऋण दिलाने का लक्ष्य है। अब तक विभाग की ओर से 40 युवाओं की पत्रावली विभिन्न बैंकों में भेजी गई है। इनमें से दो आवेदकों का ऋण स्वीकृत हो गया है। इनमें एक युवा उद्यमी का पांच लाख और दूसरे का 1.5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के नवागत उपायुक्त आरके शर्मा ने बताया कि आवेदकों में विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले युवा उद्यमी शामिल हैं। योजना के तहत आठवीं पास भी बैंक से पांच लाख रुपये तक लोन लेकर स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 191.33 लाख रुपये के सापेक्ष अब तक 176.38 लाख रुपये का ऋण 71 आवेदकों को उपलब्ध कराया गया है। जबकि ओडीओपी योजना के तहत 16 लाख के सापेक्ष 20.73 लाख का ऋण स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें