फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 6.9 किमी लंबा, 45 मीटर चौड़ा होगा करमौता-पंदह बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनापार। नवलपुर से सिकंदरपुर तक एनएच 727बी पर प्रस्तावित करमौता-पंदह बाईपास निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया। 6.9 किमी लंबा यह बाईपास 45 मीटर चौड़ा होगा। इस दौरान करमौता और बलिदादपुर में ली गई भूमि का समतलीकरण कराया गया।
विज्ञापन


इसके पहले सुबह मौके पर जैसे ही एनएचएआई की टीम पहुंची स्थानीय किसानों ने गेहूं की फसल कटने तक अधिग्रहण रोकने के लिए कहा। सूचना पर एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने किसानों से बातचीत कर कार्य शुरू करा दिया। बताया कि इस बाईपास के लिए एनएचएआई ने भूमि को बीते मार्च माह में ही चिह्नित कर लिया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने मुआवजा वितरण किया।

प्रस्तावित बाईपास मार्ग पर स्थित करमौता, बलिदादपुर, चक ठाकुरद्वारा, भांटी, चांदपुर, बनहरा, संदवापुर, चक भड़ीकरा और धनेजा के अधिकतर भूस्वामियों का मुआवजा भुगतान दिया जा चुका है। भूमि चिह्नांकन के समय से फसल न बोने की बात संबंधित किसानों से कही गई थी। इसके बावजूद किसानों ने गेहूं की बोआई कर दी थी।
विज्ञापन




देवरिया जनपद के नवलपुर से बलिया जिले के बेल्थरारोड तहसील के उभांव तक फोरलेन और उसके बाद सिकंदरपुर तक टूलेन पेव्ड शोल्डर बनाने का प्रस्ताव है। बाईपास मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दिल्ली की वीआरसी कंस्ट्रक्शन और लखनऊ की आरएंडसी कंपनी को संयुक्त रूप से दिया गया है। - कुमार कौशल ( जीएम, प्रोजेक्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें