फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37.35 लाख से 249 तालाबों का किया जाएगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गिरते भू-गर्भ जल स्तर को बचाने के लिए इस वर्ष मनरेगा से 249 तालाबों के जीर्णोद्धार करने की योजना है। इस पर कुल 37.35 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। प्रथम चरण जनपद के आठ ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में नौ ब्लॉकों के गांवों में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से मनरेगा के अधिक से अधिक धन को कैच द रेन योजना पर खर्च करने का निर्देश दिया गया है। योजना के तहत बारिश के अधिक से अधिक पानी का संचयन करना है, ताकि गिरते भू जलस्तर को सुधारा जा सके। इस अभियान के तहत लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संचयन के लिए नए तालाबों का निर्माण व पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार करने पर जोर देने का भी निर्देश है। इसको देखते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के आठ ब्लॉकों में 249 तालाबों के जीर्णोद्धार करने की योजना है। श्रम एवं रोजगार मनरेगा की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही कार्य भी शुरु कराया जाएगा। मनरेगा उपायुक्त की मानें तो इस कार्य से एक ओर जहां जल संचयन की तैयारियां पूरी होंगी वहीं जॉब कार्डधारकों को अधिक से अधिक रोजगार भी मुहैया कराया जा सकेगा।
अधिकांश तालाब व गड़हियां अतिक्रमण की शिकार
ग्रामीण इलाकों में दिनों-दिन गड़ही व तालाबों का दायरा अतिक्रमण के कारण सिकुड़ता जा रहा है। इसके चलते जहां गांवों में जल निकासी की समस्या गहरी होती जा रही है वहीं बारिश के दिनों में जल संचयन भी नहीं हो पा रहा है। पूर्व में बरसात के दिनों में तालाब लबालब हो जाते थे और खासकर मवेशियों पानी पीने के लिए भटकना नहीं पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें