फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार से 366 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पुलिस ने मंगलवार को तहसील मोड़ के पास लग्जरी कार में लदी 366 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच सूचना मिली कि लग्जरी कार से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार के तरफ ले जाई जा रही है। बैरिया थाने के एसएसआई विनोद कुमार तिवारी ने पुलिसकर्मियों के साथ कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक कार की गति से बिहार की तरफ भागने लगा। पीछा करके तहसील मोड़ के पास उसे पकड़ लिया गया।
कार से अवैध अंग्रेजी शराब की 152 बड़ी बोतल, 115 हाफ बोतल बरामद हुई है। इसके साथ ही दो मोबाइल और 10790 रुपये भी बरामद किए गए हैं। शराब ले जा रहे आरोपी अकबरपुर रोहतक हरियाणा निवासी देवेंद्र सिंह, कोपरी खेड़ी थाना जींद सदर हरियाणा निवासी राजेश, भैसवांन खुर्द थाना गोहना सोनीपत हरियाणा निवासी अक्षय मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें