फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोग्य मेले में 3331 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव आया है। वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस लेने में परेशानी सहित अन्य समस्या लोगों मं बढ़ गई हैं। ऐसे में रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या बढ़ी। 3331 लोग इलाज कराने के लिए पहंुचे। एसीएमओ डॉक्टर योगेंद्र दास ने बताया कि 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

दुबहर: शिवपुर दियर नई बस्ती, अखार में स्थित न्यू पीएचसी पर जन आरोग्य मेला में डॉ. गजेंद्र सिंह ने 31 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट उग्रसेन सिंह, वार्डबॉय नरेंद्र सिंह, एलटी कमलेश्वर सिंह तथा चौकीदार विकास सिंह, अक्षय कुमार रावत उपस्थित रहे। नगरा: पीएचसी पर संविदा चिकित्सक डाॅ. रामध्यान ने 57 मरीजों का इलाज किया। नगरा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मौसम के बदलाव से बच्चे व बुजुर्ग की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। पीएचसी भीमपुरा नं 2 पर आयुष के डॉक्टर अजीत कुमार ने 53 मरीजों का उपचार किया। इंदरौली मलकौली में शिविर का आयोजन किया गया। न्यू पीएचसी मालीपुर में डाॅक्टर खालिद मरीजों को देख रहे थे। ऐसे ही अन्य केंद्रों पर जांच कर दवा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें