फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली करने पर 33 कोटे की दुकानें निलंबित, 10 के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना के चलते 31 मई तक चार चरणों में चले लॉकडाउन के दौरान गरीबों और मजदूरों में खाद्यान्न वितरण में लगातार मिल रही धांधली की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय और संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी ने जांच कराई। इसमें शिकायत सही मिलने पर 33 राजकीय सस्ते गल्ले के दुकानदारों के खिलाफ कारवाई की गई है। इसमें कार्डधारकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में दस कोटेदारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि गड़वार विकासखंड के बुढऊ गांव के कोटेदार छोटे लाल, दुबहर ब्लॉक के माधवपुर गांव के श्याम लाल राम, टघरौली की कृष्णावती देवी पर गांव के कार्डधारकों ने घटतौली करने, मूल्य से अधिक दर वसूलने का आरोप लगाया था। इसके अलावा बैरिया ब्लॉक के नारायणपुर के संतोष कुमार और गोन्हिया छपरा के देवी, दुहिमशी के राजेंद्र प्रसाद, चांदपुर के सुरेंद्र प्रसाद, परसिया की विमला पांडेय, हनुमानगंज विकासखंड के भरतपुर उर्फ माधोपुर के मोती चंद यादव यादव चंद यादव यादव और तेलमा जमालुद्दीनपुर के फूल चंद के खिलाफ घटतौली, कार्ड धारकों से अधिक मूल्य वसूलने, राशन वितरण के दौरान कार्ड धारकों से दुर्व्यवहार करने का आरोप कार्डधारकों ने लगाया था। इसकी क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों से जांच कराई गई। डीएसओ ने बताया कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए और आरोपी दस कोटेदारों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले किसी कोटेदार को बक्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें