फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोग्य मेले में 3066 मरीज पहुंचे, 70 फीसदी केंद्रों पर फार्मासिस्टों ने किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया /इंदरपुर। शहर के दो अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों के 79 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। 3066 मरीज पहंुचे। इसमें पेट दर्द, उल्टी दस्त, डायरिया, वायरल फीवर व जोड़ों में दर्द के मरीज ज्यादा रहे। एलौपैथ चिकित्सकों की कमी के कारण 70 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट व वार्डबॉय ने इलाज किया। कुछ केंद्रों पर आयुष चिकित्सकों ने दवा दी।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने मरीजों का इलाज किया। न्यू पीएचसी कसौंडर पर फार्मासिस्टों इमरान, न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, न्यू पीएचसी किशोरगंज पर फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह ने मरीजों का उपचार किया। इन अस्पतालों में चिकित्सक ही नही हैं। न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डाॅ. अजीत कुमार, होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅ. अरुण कुमार, विनय मिश्र, न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डाॅ. खालिद ने उपचार किया।
नगरा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर 38 मरीजों का उपचार हुआ। डॉ. रामध्यान, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, आयुष के डॉ. आशुतोष यादव, वार्डबाॅय मुकेश सिंह, अशोक कुमार ने जांच कर मरीजों को दवा दी। नवानगर: ब्लॉक के कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 172 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। पीएचसी ईसार पीथापट्टी में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ओपी यादव ने 26 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। फार्मासिस्ट योगेन्द्र कुमार ने दवाएं दीं। देवकली स्थित न्यू पीएचसी पर आरबीएसके के डॉ. नदीम ने 39 मरीजों का इलाज किया, फार्मासिस्ट प्रशांत सिंह ने दवा का वितरण किया। पीएचसी बघुड़ी में डॉ. चंदन सिंह विशेन, डॉ. अनिल सिंह और डॉ. नरेंद्र कुमार की टीम ने 55 मरीजों की जांच कर दवा दी। फार्मासिस्ट जितेंद्र यादव, वार्डबॉय अनुराग शुक्ला, एलटी अरविंद राय, नर्सिंग स्टाफ शिवम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवानगर पीएचसी पर आयुर्वेदाचार्य डॉ. वीके राय ने 20 मरीजों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट विवेक सिंह, वार्ड बॉय अखिलेश वर्मा और स्वीपर लालबाबू उपस्थिति रहे। कठौड़ा केंद्र पर संविदा पर कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एसएन सिंह 32 मरीजों का परीक्षण और इलाज किया। फार्मासिस्ट शंभू शंकर पांडेय, आयुष फार्मासिस्ट अनिल मिश्र, वार्ड ब्वाय दीनानाथ और स्वीपर संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें