मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुरा में मरीजों का उपचार करते च
बलिया। जनपद के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2711 मरीजों का इलाज हुआ। 544 बच्चे भी इसमें शामिल रहे। 16 लोगों को गंभीर रूप से बीमारी होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोग्य मेला के प्रभारी एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज पहुंचे के अलावा जोड़ों में दर्द व सांस मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
चितबड़ागांव न्यू पीएचसी पर जन आरोग्य मेले में 29 मरीजों का इलाज हुआ। देखने पर पता चला कि अस्पताल परिसर में मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों के पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। कर्मचारी घर से पानी की बोतल लाते हैं। शौचालय तक नहीं है। परिसर घास-फूस और गंदगी से घिरा रहा।
नगरा पीएचसी पर डॉ. गोविंद सोनकर ने 32 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दीं। सर्दी जुखाम, खांसी, गले में खरास के मरीजों की संख्या अधिक रही। पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 43 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 20 मरीजों का तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 52 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
इंदरपुर प्राथमिक व न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी- जुकाम व खुजली के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 40 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया।