फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग स्थानों पर मारपीट में आठ महिला समेत 26 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में सोमवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आठ महिलाओं समेत 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार नगरा पीएचसी पर कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को बल प्रयोग करते हुए खदेड़ा। पुलिस ने इस संबंध में दोनों गांवों से 26 लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पहली घटना चचयां ग्राम पंचायत के मनिकहीं में हुई जहां यहां चंद्रदीप यादव व लालधारी यादव के बीच एक भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चंद्रदीप 60, ओमप्रकाश 28, रामगोविंद 55, शेषनाथ 40, लालधारी 75, रवींद्र 28, रमेश 28, प्रदीप 35, मंजीत 37, संगीता 25, रंजना 25, रीना 30, अर्चना 19, तपेश्वरी 45, अभिषेक 18, मनोज 25, विनोद 32 घायल हो गए। दूसरी घटना खनवर गांव के इंगलिसिया में हुई। यहां छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। इसमें देवंती 35, प्रमिला 25, मंशा 36, प्रतिमा 30, शांति 45, दीनदयाल 30, उमेश 40, बालचंद 50, बब्लू कुमार 28 घायल हो गए। इसी क्रम में भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाईपट्टी में हुई मारपीट में ब्रजेश 47, संजय 35, राजेंद्र 55 घायल हो गए। इनका उपचार पीचसी नगरा पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें