फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोरी को अगवा करने के दोषी को 25 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या (8) प्रथमकांत की अदालत ने किशोरी को अगवा करने के मामले में अभियुक्त शिवा मौर्या निवासी सुदनपुर (बरेली) को दोषी पाया। 25 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

पकड़ी थाना के वादी मुकदमा की नाबालिग भतीजी खेजुरी स्थित सरकारी अस्पताल में 23 मार्च 2023 को दवा लेने गई थी। अभियुक्त ने उसे प्रलोभन देकर अगवा कर लिया। जब घर वापस नहीं लौटी तो वादी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। दो साल पहले के मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने सजा सुनाई। 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें