फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लोग गंदगी और बदबू से परेशान, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
कर्मचारियों के हड़ताल के चलते सिविल लाइन परिसर में सड़क के किनारे पसरा कूड़ा तथा उसमें भोजन की
विज्ञापन
बलिया। शहर में चार दिनों से कूड़ा नहीं उठने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधी सड़क तक फैलने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलिया के कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर चल रहा हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इसको लेकर जिम्मेदार भी मौन साधे हुए हैं। शहर के विशुनीपुर चौराहा, जगदीशपुर, सिविल लाइन, मिड्ढी, जापलिनगंज, बालेश्वर मंदिर, मालगोदाम आदि जगहों पर आधी सड़क तक कूड़ा फैल गया है। इस तरफ न तो प्रशासक का ध्यान है और न ही कोई सार्थक पहल कर रहा है। नगर पालिका परिषद के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता के लिए गए थे। कर्मचारियों के वेतन पर ईओ व चेयरमैन का हस्ताक्षर होता है। इसके लिए चेयरमैन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार शहीद पार्क चौक, विजय सिनेमा रोड, कासिम बाजार, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, स्टेशन रोड मार्ग पर सड़कों पर प्लास्टिक उड़ रही है। चार दिनों से झाड़ू न लगने से हर किसी को कूड़े की ढेर से गुजरना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें