बलिया। कोविड महामारी के मद्देनजर कोर्ट व शासन के निर्देश पर जिला कारागार से 25 वृद्ध महिला व पुरुष बंदियों को जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य व जेलर अंजनी गुप्ता की देखरेख में पेरोल पर शनिवार को रिहा किया गया। इसमें चार महिला व 21 पुरुष बंदी हैं, जो आजीवन कारावास, 10 वर्ष आदि से दंडित हैं। इसके पूर्व सात वर्ष तक की सजा काट रहे आठ बंदियों को रिहा किया जा चुका है। वहीं अंतरिम जमानत पर भी कोर्ट द्वारा 58 बंदियों को रिहा किया जा चुका है, जो सात वर्ष से कम सजा वाले थे।
रिहा होने वालों में भृगु नोनिया, शिवजी यादव, अंबिका चौहान, परशुराम चौहान, उमाशंकर यादव, भोला, गंगासागर वर्मा, रामानंद सिंह, सुदर्शन चौहान, विक्रमादित्य ठाकुर, लालमोहर राजभर, अरूण राय, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, रामप्रवेश, राधेश्याम, अब्दुल मन्नान, मलखान, केशव प्रसाद, हरदेव खरवार, हरलाल, सीताराम आदि हैं। इसके अलावा चार महिलाएं हैं जिनको रिहा किया गया है। जबकि बिहार प्रांत के निवासी धर्मनाथ कुर्मी, जिउत चौहान, श्याम सुंदर सोनार, रामनाथ सोनार को आज या कल रिहा किया जा सकता है।