जनपद में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पांव पसार चुका है। लेकिन अब इसके कमजोर पड़ने के संकेत मिलने लगे हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट काफी राहत देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार 25 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि कोई मौत नहीं हुई है। इस प्रकार जिले में कोरोना मरीजों की मौत की संख्या 210 पर रुकी है। जबकि एक्टिव केस 605 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
कोविड अस्पतालों पर एक नजर..
- जिले में कोविड अस्पताल- दो
- कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर- 11
- जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर- 18
- एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55
- एल-1 फेफना में कुल बेड- 75
- आईसीयू बेड - 13
- ऑक्सीजन बेड - 295
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - 129