फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जाई जा रही 230 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन और रपुलिस की ओर से चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है। बांसडीह के सुल्तानपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर सोमवार की शाम सीओ प्रीति त्रिपाठी ने पहुंचकर बड़ी मात्रा में बिहार जाने वाली शराब की खेप बरामद की। मामले में सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जिले में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। बांसडीह सीओ प्रीति त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को बिहार ले जाने के लिए शराब की खेप तैयार करने की सूचना मिली। इसकी सूचना जिलाधिकारी इंद्र बिक्रम सिंह और एसपी राजकरण नैयर को दी गई। इसके बाद आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार को भी मौके पर बुलवाया गया। बिहार ले जाने के लिए कुल 230 पेटी शराब अवैध रूप से कई दुकानों से मंगा कर रखी गई थी। इसमे 44 पेटी गोठाई से, 56 पेटी नावानगर, 53 पेटी डुमरिया से शराब मंगाई गई थी। सेल्समैन सतेंद्र यादव पुत्र मुकुरधन यादव निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। दुकान संचालक बबली देवी पत्नी बबन यादव ग्राम सियरही थाना भीमपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सेल्समैन को जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर लगातार चक्रमण किया जा रहा है। डीईओ अनुपम राजन ने बताया कि सेल्समैन और दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें