फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन दुकानों का लाखों का सामान जला

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी स्थित दुकान में लगी आग के बाद जला सामान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन गुमटियां राख हो गई। आसपास के लोगों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर चौराहा से कथरिया जाने वाले मार्ग पर पिपरा निवासी धर्मेंद्र कुमार की गुमटी है। इसमें सैलून की दुकान है। वहीं, बगल में पिपराकलां गांव निवासी राम सागर की चाय की दुकान थी और और ठीक उसी से सटे अमाव निवासी मोहम्मद शमशाद अंसारी की कपड़े की दुकान थी। प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर शाम को दुकानदार अपने-अपने घर चले गए। रात में करीब 11 बजे धर्मेंद्र कुमार की सैलून की दुकान से आग की लपटें उठनी शुरू हुई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसने राम सागर की चाय दुकान और मोहम्मद शमशाद अंसारी की कपड़े की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया। दुकान में रखे सभी सामान जल कर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों का नुक़सान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लक्ष्मणपुर चट्टी के चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। यदि पुलिस वहां मौजूद रहती तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें