फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 217 मतदान केंद्र तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तहसील क्षेत्र के नवानगर, पंदह और आंशिक मनियर के कुल 114 ग्राम पंचायतों के लिए 217 मतदान केंद्र और 552 मतदेय स्थलों की सूची बनाई की गई है । जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण में ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर विभाग अग्रिम कार्यवाही में जुट गया है। इसमें नवानगर ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों के लिए 104 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 264 रहेगी। वहीं पंदह ब्लॉक की 45 ग्राम पंचायतों के लिए 85 मतदान केंद्रों पर 203 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। उधर आंशिक मनियर के 19 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव हेतु 28 मतदान केंद्र होंगे। ज मतदेय स्थलों की संख्या 85 निर्धारित की गई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों को चिह्नित किया जा चुका है। यदि इनके चयन से संबंधित कोई आपत्ति आती है तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें