फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से बाज नहीं आ रहा विद्युत महकमा, आमजन हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में बारिश न होने के चलते लोग गर्मी से परेशान है। वहीं बिजली विभाग के आला अफसरों की उदासीनता के चलते अघोषित कटौती शुरू है। पिछले दिनों इसी कटौती से नाराज लोगों ने पावर हाउस पर देर रात पहुंचकर बवाल काटा था। बावजूद विभागीय अफसर कटौती को लेकर उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने नगर में 24 घंटे, तहसील में 20 घंटे तथा गांव में 18 घंटे बिजली देने की घोषणा किया था। करीब एक माह तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन उसके बाद से नगर से लेकर गांव तक अंधाधुंध बिजली की कटौती होने लगी। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए हैं। लेकिन बिजली विभाग के आला अफसर कान में तेल डालकर आराम कर रहे हैं। जबकि जिले के सभी उपकेंद्रों पर मानक के अनुसार बिजली प्राप्त हो रही है। बावजूद बिजली विभाग के अफसर जर्जर तार व सिस्टम में गड़बड़ी का हवाला देकर अघोषित बिजली कटौती कर रहे हैं। पिछले दिनाें अघोषित कटौती से नाराज विजयीपुर मुहल्ले के लोगाें ने देर रात पहुंचकर बवाल काटा था। जहां पहुंचे शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय द्वारा फीडर चालू कराने के बाद लोग शांत हुए थे। इस बाबत विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि मानक के अनुसार बिजली प्राप्त हो रही है और मानक के अनुसार आपूर्ति भी की जा रही है। जहां बिजली बाधित हो रही है, वहां जर्जर तार व खम्भे हैं। जिन्हें बदलने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें