बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में शनिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भूदेव मिश्र ने कहा कि खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है, जो तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करता है। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थी जीवन में बहुत आवश्यक है। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। खेल हमारे जीवन में अनुशासित, धैर्यवान, समयबद्ध और विनम्र बनाता है। संकुल के 12 विद्यालयों की हुई खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर रसड़ा, द्वितीय स्थान रामविचार सरस्वती बालिका विद्या मंदिर तथा तृतीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीराबस्ती ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन के अलावा विभिन्न दूरी की दौड़ में सहभागिता की। इस मौके पर अनिल सिंह, श्रवण सिंह, अनिरुद्ध सिंह, बजरंग प्रताप सिंह, सूर्य विक्त्रस्म सिंह, सुरेश मिश्र, परमेश्वर, कन्हैया चौबे, महेंद्र प्रसाद, रामसूरत, बसंत मिश्र, सचिन्द्र मिश्र, रमेश चौबे, अरुण कुमार मणि, मस्तराम यादव आदि थे।