फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब कार्डधारकों को मिलेगा सोलर सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण विकास मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्डधारकों को सोलर सेट तथा हाथ उपकरण दिए जाएंगे। इससे जिलेे के कुल पंजीकृत 2.37 लाख जॉब कार्डधारकों को लाभ होगा। शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने कार्रवाई शुुरु कर दी है और सभी बीडीओ को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार ने माना है कि मनरेगा मजदूरों को बिजली नहीं रहने की स्थिति में अंधेरे में रहना पड़ता है। अन्य कामों के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है। इसके मद्देनजर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्डधारकों को सोलर सेट तथा हाथ उपकरण वितरित करने की तैयारी की है। मंत्रालय के अपराजिता सारंग की ओर से जारी पत्र जिलाधिकारी को प्राप्त हो गया है। डीएम के निर्देश पर श्रम एवं रोजगार मनरेगा आयुक्त ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर शासन की ओर से निर्धारित प्रारुप पर जॉब कार्डधारकों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में गांवों में बैठक कर उपरोक्त प्रारुप को भरा जाएगा। इसमें जॉब कार्डधारक का पूरा विवरण अंकित करना होगा। प्रारुप को तैयार कर अधिकारियों की ओर से सरकार को सूचना भेजी जाएगी।
कोट
जॉब कार्डधारकों को सोलर सेट वितरण के लिए शासन का निर्देश प्राप्त हो गया है और कार्रवाई शुुरु कर दी गई है। इस बावत सभी बीडीओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूके पाठक, उपायुक्त
श्रम एवं रोजगार मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें