फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वन विभाग के 21 पेड़ों को काट लिया, वन दरोगा से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के बकुलहा रेलवे स्टेशन टोला नेका राय मार्ग पर वन विभाग के 21 पेड़ों को अवैध रूप से काट ले जाया गया। इस मामले में पूछताछ करने पहुंचे वन दरोगा ओमप्रकाश के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जिसके बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वन दरोगा ओमप्रकाश की ओर से बैरिया थाने में दी गई तहरीर के अनुसार सड़क की पटरियों पर स्थित वन विभाग के पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काट दिया गया। जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां पेड़ों के ठूंठ और जड़ के कुछ हिस्से ही शेष मिले। जांच में पता चला कि कुल 21 पेड़ काटे गए हैं। इसमें गूटेल के 17 पेड़, सेमर के तीन पेड़, गूलर के एक पेड़ को काटा गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग ने कर्णछपरा निवासी दो युवकों मनु सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उर्फ चेखुरी,
मनु सिंह पुत्र अशोक सिंह उर्फ छोटन को इस अवैध कटान का मुख्य आरोपी पाया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जब वन दरोगा ओमप्रकाश ने इन युवकों से पेड़ों के कटान के संबंध में पूछताछ की, तो उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारी के साथ अभद्रता और बदसलूकी की। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया क भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें