फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूल्हे की एक आंख थी खराब, दुल्हन पक्ष का शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। दोकटी थानाक्षेत्र के लालगंज गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे को एक आंख से न दिखाई देने की बात सामने आई। इसके बाद वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर बरातियों को बंधक बना लिया। तिलक में दिए रुपये और खर्च वापसी की मांग करने लगे। इस मामले में थाने पर घंटों पंचायत चली। दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम हल्दी थाना क्षेत्र के भरखोखा गांव निवासी युवक की बरात लालगंज पहुंची थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा। द्वारपूजा हुई, गाजे-बाजे के साथ बरात लगी और गुरहथी की रस्म भी हुई। देर रात जब दूल्हा विवाह के मंडप में पहुंचा, तो वर-परीक्षण की रस्म के दौरान महिलाओं को शक हुआ कि युवक को एक आंख से दिखाई नहीं देता।
धीरे-धीरे यह बात पूरे परिवार में फैल गई। ठगे जाने का अहसास होते ही वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और शादी की रस्म रोक दी गई। परिजनों ने न सिर्फ विवाह करने से मना कर दिया, बल्कि वर पक्ष के लोगों को एक कमरे में बंधक बना लिया। वधू पक्ष का कहना था कि उन्हें धोखे में रखा गया। वे तिलक में दिए गए रुपये और शादी में हुए खर्च की वापसी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लालगंज चौकी प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वह दोनों पक्षों को चौकी लेकर आए। वहां से उन्हें दोकटी थाने भेजा गया। बुधवार दोपहर तक थाने में पंचायत चली। थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों ने पुलिस की मौजूदगी में समझौता कर लिया है। खर्च के लेनदेन और आपसी सहमति के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें