फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के लिए जा रहे 21 पशुओं को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सहतवार पुलिस ने गोकशी के लिए जा रहे एक ट्रक पर लदे 21 पशुओं को त्रिकालपुर तिराहे के पास से बरामद किया। वहीं चालक व खलासी भागने में सफल हो गए। पुलिस ट्रक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक पर मवेशियों को लादकर गोकशी के लिए बिहार के तरफ ले जाया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने सहतवार-रेवती मार्ग पर त्रिकालपुर गांव के पास पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को दूसरे ड्राइवर की सहायता से बलेऊर स्थित ईंट भट्ठे के पास लाकर ट्रक से जानवरों को नीचे उतारा। इसमें साड़, गाय व बछड़ा कुल 21 मवेशी थे। जिसमें दो मवेशी मर चुके थे। कुछ मवेशी ट्रक के अंदर दबने से बीमार थे। जिसका इलाज पुलिस ने सहतवार मवेशी हॉस्पिटल के डॉक्टर को बुलाकर कराया। वहीं अन्य पशुओं को आसपास के लोगों को लिखा पढ़ी कर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें