बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि किए जाने के विरोध में कुलपति एवं कुलसचिव के खिलाफ जिले के सभी महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने विवि परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अगर आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो एसोसिएशन के लोग जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर के इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
धरना सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों जैसे फैजाबाद अवध विश्वविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की अपेक्षा दोगुना से भी अधिक फीस ली जा रही है। इसे तत्काल कम किया जाना चाहिए प्रदेश स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधन एसोसिएशन के बैनर तले जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के 128 प्रबंधकों द्वारा फीस वृद्धि को लेकर तीन दिन से गतिरोध चल रहा है। 25 अक्टूबर को निर्धारित कार्यक्रम के प्रसारण अनुसार कुलपति /कुलसचिव को मिलकर ज्ञापन देना था। लेकिन विवि प्रशासन के इंकार के बाद स्थिति खराब हुई तथा हंगामा होने लगा। कुलसचिव के अभद्र व्यवहार के बाद स्थिति और खराब हुई है।
प्रबंधकों की मांग है कि इस सत्र में तथा पिछले सत्र में जो फीस वृद्धि की गई है वह तुरंत वापस ली जाए तथा गरीब छात्र-छात्राओं पर अतिरिक्त भार ना डाला जाए। एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विवि के कुलपति तथा कुलसचिव को ज्ञापन देकर 27 अक्टूबर को भूख हड़ताल की घोषणा की है। इसी कार्यक्रम के तहत आज जिले के सभी प्रबंधकों द्वारा भूख हड़ताल की गई। कहा कि अगर कुलपति फीस वृद्धि को वापस नहीं लेते हैं तो सभी एसोसिएशन के सदस्य सूबे के राज्यपाल जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं से मिलकर के विवि की अशोभनीय स्थिति से अवगत कराएंगे। एसोसिएशन ने यह मांग की कि जब विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नियमावली का पालन कर रहा है। उसी के अनुसार फीस लिया जाना चाहिए। अनशन पर बैठे हुए प्रबंधकों में एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह, मंत्री विश्राम यादव, टीएन मिश्र, जावेद अनवर, रविशंकर सिंह पिंकू, कमलेश सिंह, राम शब्द मौर्य, टीएन मिश्रा, दीपक सिंह बघेल, रामशरण पांडेय, सतीश सिंह, अरबाज खान, इश्तियाक अहमद, इंद्र प्रताप सिंह ,सुधीर पांडेय, मोंटी सिंह, अंगद सिंह, अमित मौर्य, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।