बलराम सिंह स्मारक महाविद्यालय दीघारगढ़ पर सोमवार को बलराम सिंह की 94 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद ने कहा कि बलराम सिंह के बताए हुए मार्गों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्य अतिथि ने कालेज के मुख्य गेट से पचरुखिया रेवती मार्ग तक सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासनिक सेवा में अपना योगदान देने के साथ ही बलराम सिंह का सपना था कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अलख जगाया जाए। इस दौरान कालेज में पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात कालेज प्रांगण में सुन्दरकांड का पाठ भी किया गया। इस क्रम कालेज के अभिभावक अजय सिंह, परमात्मा पांडेय आदि वक्ताओं ने बलराम सिंह के आदर्शों एवं कृतियों पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षक अजय कुमार यादव, शिक्षक जितेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, श्याम कुमार सिंह, आकाश सिंह, कु. तनु सिंह, कु. ज्योति सिंह, निकिता सिंह, सुमित सिंह, पंकज आदि बीए व बीटीसी के छात्र छात्राओं एवं अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वयक सुरेंद्र नाथ पांडेय व संचालन शिक्षक सुरेश मिश्रा ने किया। कालेज के प्राचार्य अमित कुमार श्रीवास्तव ने आभार जताया।