फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित बालिकाओं की असुविधा का रखे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार संयुक्त रूप से नव वर्ष पर निधरिया स्थित बालिका गृह तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बच्चियों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी। निराश्रित बालिकाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ केक काटा और मिठाइयां खाई। वहीं अधिकारी द्वय ने उन्हें उपहार भी दिया। निराश्रित बालिकाआें ने अपने बीच डीएम व एसपी को पाकर गदगद दिखी।
विज्ञापन

अधिकारी द्वय सबसे पहले बेरुआरबारी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय सुखपुरा पर पहुंचे और बालिकाओं का हालचाल जाना और उनके साथ केक काटा। इसके बाद जिलाधिकारी ने सबको मिठाई खिलायी। इस दौरान बालिकाएं अपने बीच डीएम-एसपी व बीएसए को पाकर खुशी से झूम उठी। इसके बाद जिलाधिकारी ने पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया। रसोईघर में गए और वहां साफ-सफाई के प्रति पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। ठंड के दृष्टिगत बच्चियों के शयनकक्ष में उचित इंतजाम रखने के निर्देश दिए। परिसर की साफ सफाई, उच्च गुणवत्ता के भोजन की व्यवस्था की बेहतरी के ख्याल रखने को कहा। डीएम व एसपी निधरिया स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचे, जहां केक काटने के बाद बच्चियों को मिठाई खिलाई। बालिकाओं से बातचीत की और सहयोग का भरोसा दिलाया। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर को चेतावनी दिया कि निराश्रित बालिकाओं को अगर कोई असुविधा हुई तो गलती क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने राजकीय बालिका गृह के अधीक्षक को निर्देश दिया कि बालिकाओं को बेहतर भोजन समय पर मिले। साथ ही बालिकाओं के हुनर को सामने लाने के लिए प्रयासरत रहें। इस मौके पर बीएसए सन्तोष राय, प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, राना कुणाल सिंह, वार्डेन पुष्पा कुमारी, वंदना गुप्ता, पल्लवी दुबे, पूनम शुक्ला, लेखाकार अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें