फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोपी को बचाने के लिए ले लिए 20 हजार, फिर भी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीहरोड थाना के एक गांव निवासी किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसकी मां का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक व्यापारी नेता पर बेटे को छुड़ाने के लिए 20 हजार रुपये देने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में आरोपी की मां कह रही है कि व्यापारी नेता ने पैसे लेकर भी उसके बेटे को जेल भेजवा दिया। इसमें आरोपी की मां से व्यापारी नेता कह रहा है कि किशोरी को गर्भवती होने की बात किसी को मालूम नहीं है। लड़का 15 दिन में बाहर आ जाएगा और सभी धारा खत्म हो जाएं। आरोपी की मां और व्यापारी नेता के बीच की बातचीत का करीब सात मिनट का ऑडियो है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यापारी नेता की दुकान पर शाम होते ही इलाकाई पुलिसकर्मियों का जमावड़ा अक्सर लगता है। जिसके कहने पर पुलिस किसी भी मामले को रफादफा कर देती है। इस बाबत सीओ बैरिया प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस पर कोई भी आरोप लगा सकता है। वायरल ऑडियो की जांच व उक्त व्यापारी नेता से पूछताछ होगी उसके बाद सच्चाई सामने आएगी। अगर इसमें किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता मिलेगी तो कार्रवाई तय है। ऑडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें