फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 20 हजार किसानों को कैनाल से मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेवती क्षेत्र के किसानों को अब हर सीजन में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। आसानी से फसल उगा सकते हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी के तिलापुर के सामने भूूमिगत पंप कैनाल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पंप कैनाल से किसानों काे खरीफ की बोआई के समय पानी मिलेेगा। विद्युत सबस्टेशन का कार्य पूरा नहीं होने से टेस्टिंग का कार्य नहीं हो पा रहा था। लघु पंप कैनाल विभाग की तरफ से अब टेस्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। पंप कैनाल पूरी तरह से संचालित होेने के लिए तैयार है।
विभाग की तरफ से अब माइनरों काे दुुरुस्त किया जा रहा है। विभाग का मानना है कि अगर तकनीकी व्यवधान नहीं आया ताे खरीफ के सीजन में किसानाें को फसल सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा रेवती के तिलापुर व दतहां के बीच 17.80 किमी लंबा भूमिगत पंप कैनाल का कार्य लगभग चार साल से चल रहा था। इसके लिए शासन से 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। पंप कैनाल चालू होने से करीब 14 गांवों के 20 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। विभाग की तरफ से कैनाल के माइनरों का काम जारी है।
विज्ञापन

पंप कैनाल से निकलेगी चार माइनर: तिलापुर-दतहां से कोलनाला ड्रेन तक बनने वाले भूमिगत मुख्य पंप कैनाल में चार माइनर निकलेगा। इन माइनरों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी जाएगा। इससे किसान अब हर तरह की फसलों की खेती कर पाएगा। इन गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ: लमुही, जमघरवां, मरौही, झरकटहां, भैसहां, छपराशेखर, श्रीनगर, नारायणगढ़, परसिया, खरिका, सोेनबरसा, खिरजीपुर, कल्याणपुर आदि गांव।
विज्ञापन

जेई, लघु डाल नहर खंड गाजीपुर, राम शिरोमणि ने बताया कि सरयू नदी तट तिलापुर में भूमिगत पंप कैनाल नहर का कार्य लगभग पूरा हो गया है। टेस्टिंग का कार्य सफल रहा है।
खरीफ में फसल की बोआई व सिंचाई में किसानों को पंप कैनाल से पानी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें