फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 1989 मरीजों का किया गया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं परिवार कल्याण के तत्वावधान में बुधवार को द्वितीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही के प्रांगण में किया गया। जिसमें 1989 मरीजों का इलाज किया गया। मेले का शुभारम्भ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया। वहीं मुफ्त दवा और मुफ्त इलाज के बारे में आशा बहुओं को जन-जन तक बताए जाने की बात कही। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके मिश्र ने कहा कि जागरूकता के अभाव में अधिकांश बिमारियों को हम जीवन में बिन बुलाए मेहमान की तरह बुला लेते हैं। कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखना हमारा कर्तव्य है, अन्यथा हम अपने दिमाग को मजबूत एवं स्वस्थ नहीं रख पाएंगे। मेले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित लगभग 25 स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें पांच रोगी पंजीकरण केंद्र, स्त्री रोग, परिवार कल्याण, बालरोग, क्षयरोग, मलेरिया व फाईलेरिया, कुष्ठ रोग, संचारी रोग, टीकाकरण, आयुष्मान भारत, पोषण, टीबी रोग, चर्म रोग विशेषज्ञ, कुष्ठ रोग, आयुष चिकित्सा आदि रहे। स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य संस्थानों के चिकित्सकों की टीम एवं अन्य स्टॉल लगाए गए थे। डॉ. केडी प्रसाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद समेत कई चिकित्सक रहे। संचालन डॉ. आरबी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें