फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र पुलिस के घर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
कर्ण छपरा गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव निवासी पुलिसकर्मी अजय सिंह के घर में मंगलवार की रात घुसे चोर आभूषण और नकदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए। बुधवार की शाम इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को तब हुई जब वे इलाहाबाद से रिश्तेदारी से लौट कर आए। इसके बाद थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्घ तहरीर दी।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव निवासी अजय सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। वहीं उनका छोटा पुत्र मोहन अपनी मां के साथ गांव पर रहता है। मंगलवार को घर में ताला बंद कर मोहन अपनी मां के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने इलाहाबाद गया था। इसी बीच रात में चोरों ने मकान उत्तरी छोर पर एक खेत में जाल घेरने के लिए लगाए गए खंभे के सहारे चढ़कर मकान में प्रवेश कर गए और पीछे के दरवाजे का कुंडी किसी प्रकार खोलकर मकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद मकान के नीचे स्थित दो कमरों तथा ऊपरी तल पर दो कमरों का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और आलमारी करीब 20 लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। चोरों मकान में रखी लाइसेंसी बंदूक व गोली को पलंग से बाहर निकाला लेकिन उसको वहीं छोड़ दिया। बुधवार की शाम जब मोहन सिंह इलाहाबाद से वापस घर पहुंचे और अंदर का सामान तितर-बितर देख उनके होश उड़ गए। जिसकी सूचना दोकटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात किया। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। मामले का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें