फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरा होने के ख्याल से लोग भयभीत हो उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (भीमपुरा)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन गांव में मंगलवार की रात लगभग नौ बजे एक खेत में ड्रोन कैमरे जैसा इलेक्ट्रानिक उपकरण गिरा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल-100 पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उपकरण को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उधरन गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे आसमान से रंगबिरंगे प्रकाश करने वाला ड्रोन कैमरा जैसा इलेक्ट्रानिक उपकरण खेत में गिरा। सच जानने के लिए लोग उस स्थान पर पहुंचे तो देखा कि ड्रोन कैमरा जैसा दिखने वाला एक वस्तु खेत में पड़ा है। उसमें लाइट भी जल रही थी। ड्रोन कैमरा होने के ख्याल से लोग भयभीत हो उठे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ड्रोन कैमरा जैसा दिखने वाला वस्तु बच्चों के खिलौने जैसा था। पुलिस उसे लेकर थाने चली आयी। इस मामले में थानाध्यक्ष द्वारा इस बात की तस्दीक की गई है कि उधरन के पास पाए जाने वाला ड्रोन कैमरा नहीं है बल्कि बच्चों का एक खिलौना है, जिस पर मेड इन चाइना लिखा था, जो रात में खेलने के दौरान रिमोट से कनेक्शन कट जाने के बाद आउट आफ कंट्रोल होकर गिर गया होगा। साथ ही बताया कि रात में ही बलिया से जांच टीम आकर जांच की और बताया कि किसी प्रकार का अवैधानिक कैमरा नहीं है और ना ही किसी भी देश द्वारा भेजा गया है। बल्कि बच्चों का खिलौना है किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। ना ही अफवाह फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें