फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायन बता महिला को पीटा, पुलिस जुटी जांच में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर गांव में पांच वर्षीय लड़की की मौत को लेकर गांव के ही एक वृद्ध महिला को डायन कहते हुए कुछ महिलाओं ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार की रात संगीता (5) पुत्री विनोद तुरहा निवासी बैजनाथपुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार की महिलाओं ने गांव के ही एक महिला सुमिरती देवी (60) पत्नी मैना तुरहा को डायन बताते हुए बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। और उस महिला के घर पर पहुंचकर पीटने लगीं। बच्ची के पिता विनोद तुरहा का कहना था कि महिला जादू टोना करने में माहिर है। बताया कि पांच दिनों पहले हमारी बेटी ने किसी कारणवश महिला को गाली दे दी थी। जिससे नाराज होकर उक्त महिला ने हमारे बच्ची को जादू टोना कर दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई है। बच्ची के मौत से नाराज परिवार की महिलाओं से नोक झोंक होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजवाया। बच्ची के पिता ने इस घटना में महिला पर कार्रवाई के लिए बैरिया थाने में तहरीर भी दिया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें