फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन गुलजार दिखा ददरी मेले का मीना बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के मीना बाजार का अंतिम दिन काफी खुशमिजाज रहा। मेले में हजारों की संख्या में उमड़े मेलार्थियों की उपस्थित इस बात की गवाह रही कि मेले से लोग अभी विदा नहीं होना चाह रहे है। दुकानदारों की डिमांड के मुताबिक भले ही जिला और मेला प्रशासन एक रविवार न दिला पाया हो। लेकिन मेले में गैर जनपदों से आए दुकानदार इस बात से खुश थे कि हम एक रविवार सुबह वाला रविवार का लुत्फ हम लेकर ही जाएंगे। वहीं मेले के समापन से एक दिन पहले ही कुछ बड़ी दुकानें बिना जमीन का किराया भुगतान कराए ही चंपत हो गई है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन अब यह सोचने पर विवश पर विवश हो गया है कि किराया लेकर चले गए दुकानदारों से कैसे निपटा जाय। हालांकि इस प्रकरण में नगर पालिका चेयरमैन जिला प्रशासन के माध्यम से उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

महर्षि भृगु की तपोस्थली पर उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन से लगने वाले ददरी मेले का इतिहास काफी पुराना रहा है। इस मेले में जहां गैर प्रांत और जनपदों से दुकानें आती हैं। वहीं करीब एक माह तक चलने वाले मेले में घूमने के लिए भी लोग गैर प्रांतों से भी प्रतिभाग करते है। मेले में खादी की प्रदर्शनी के साथ ही बच्चों के खिलौने आदि की दुकानें सजी रहती है। वहीं महिलाओं के श्रृंगार से लेकर उनके प्रयोग की बहुत सी वस्तुएं मेले के आकर्षण का केंद्र रहती है। जिनकी खरीददारी के लिए शनिवार की सुबह से ही मेले में भीड़ देखने को मिली। दुकानदार इस बात को लेकर काफी खुश दिखे की अंतिम दिनों में मेले में लोगों की भीड़ अचानक बढ़ जाने से शुरुआती दिनों हुए नुकसान की भरपाई हो गई। मेले में पटना से झूले, चर्खी और अन्य मनोरंजन के सामानों के साथ आए राजू खान ने बताया कि मेले में शुरुआती दिनों में उम्मीद से कम मेलार्थी होने से जो भय लग रहा था। अंतिम दिनों की भीड़ के चलते पूरा हो गया। अब एक संडे रह गया है कि बाकी की भरपाई भी उससे हो जाएगा। हालांकि इस बार रविवार को ही ददरी मेले का समापन नगर पालिका की ओर से किया जाएगा। जिसके बाद नगर पालिका का मेला कैंप समाप्त होकर कार्यालय में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें