सहतवार क्षेत्र के चांदपुर में घाघरा नदी पर 176 करोड़ की लागत से स्वीकृत चांदपुर से दियारा भागड़ और बिहार को जोड़ने वाले पुल व पहुंच मार्ग का भूमि पूजन शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया। भूमि पूजन समारोह में चौधरी ने कहा कि राजनिति सेवक बन कर करना चाहिए। जनप्रतिनिधि का कार्य है कि जनता को जिस चीज की दरकार है, उसे पूरा करे।
काबीना मंत्री ने कहा कि 27 करोड़ की लागत से पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों के लिए ट्रेनिंग सेंटर की स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 27 करोड़ की लागत से आश्रम पद्धति विद्यालय की भी स्वीकृति मिली है बस जमीन की आवश्यकता है। सभा को नगर पंचायत रेवती अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक, राणा सिंह,
हरेन्द्र सिंह, सुशील पांडेय कान्हजी , राणा प्रताप सिंह, श्याम बहादुर, श्रीनिवास मिश्र, अशोक यादव, जितेंद्र यादव, रुदल यादव, ग्राम प्रधान लल्लन यादव, हरेंद्र सिंह, कादिर शाह, मदन यादव, बिहारी पाण्डेय, रामजी सिंह, अजय सिंह, मनोज यादव, उमेश ठाकुर, डा.एसबी यादव, जगदेव यादव, रामजी यादव, सुशील सिंह, उमेश यादव, मुनीब यादव, भुवनेश्वर चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। आयोजक लल्लन यादव बैशाखी ने आभार जताया। सेतु निगम के सहायक अभियन्ता जीके मित्तल ने बताया कि एक सौ सत्रह करोड़ की लागत से प्रस्तावित पुल व 58 लाख की लाख से बनने वाले एप्रोच मार्ग के लिए शासन द्वारा 30 लाख जारी हो चुका है।