फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों को मिलेगी राहत, मिलेगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय ने पीआरडी के 25 जवानों की 10 महीने तक ड्यूटी ट्रैफिक संचालन कार्य में लगाने की अनुमति दे दी है। इस पर युवा कल्याण विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग की ओर से बतौर वालेंटियर युवाओं की भर्ती होती है लेकिन इनके रोजगार के माकूल इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से पीआरडी जवानों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है। जिला युवा कल्याण विभाग में कुल 403 पीआरडी जवान भर्ती हैं जिसमें 51 महिलाएं हैं। विभागीय अधिकारी की मानें तो प्रत्येक पीआरडी जवान को रोजगार देना संभव नहीं है। इनकी समय-समय पर ड्यूटी निर्धारित की जाती है। इसके एवज में प्रतिदिन 375 रुपये दिए जाते हैं। एक पीआरडी जवान को ड्यूटी देने के बाद तीन माह बाद ड्यूटी बदलने का प्रावधान है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय ने लगातार 10 महीने तक 25 पीआरडी जवानों को ट्रैफिक संचालन कार्य में ड्यूटी लगाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए प्रावधान किया गया है संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक की मांग के अनुसार पीआरडी जवानों का आमद करा कर निदेशालय को अवगत कराएं।
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय महिला छात्रावास पर महिला पीआरडी जवानों की तैनाती विभागीय मांग पर की जाती है लेकिन पिछले चार सालों से महिला पीआरडी का भुगतान समाज कल्याण विभाग की ओर से नहीं किया गया है। युवा कल्याण विभाग के अधिकारी की मानें तो वर्ष 2015 से 2017 के बीच पीआरडी जवानों का भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते अगस्त 2017 से ड्यूटी बंद करनी पड़ी। बताया कि कुल 37 महिला पीआरडी जवानों का दो लाख 77 हजार 500 रुपये का बकाया है। इस बाबत कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत कराया गया लेकिन बजट नहीं होने की बात कर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी ने बताया कि पीआरडी जवानों के भुगतान के लिए कई बार शासन से बजट की मांग की गई लेकिन उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र यादव, शासन की ओर से 25 पीआरडी जवानों को 10 माह तक ट्रैफिक ड्यूटी में शामिल करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। वर्तमान में 150 पीआरडी जवानों को चुनाव कार्य में तैनात किया गया है और शेष को ड्यूटी लगाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें