बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुुरुवार को जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विगत दो माह से अवरुद्ध वेतन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से वेतन भुगतान की दिशा में सकारात्मक वार्ता की तथा आश्वासन दिया कि आज ही तत्काल प्रभाव से किसी न किसी लेखाधिकारी का अस्थाई व्यवस्था कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि अपने स्तर स्थाई लेखाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक स्थाई व्यवस्था करने के लिए शासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में केपी सिंह, अश्वनी कुमार तिवारी, आनंद मोहन सिंह, जयप्रकाश मिश्र, संजय सिंह, राजीव पांडेय, आत्मानंद सिंह, ब्रजेश पांडेय, हेमंत सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, नरेंद्र शुक्ला, कृष्णदेव तिवारी, ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के तत्वावधान में चलाए जा रहे डीआईओएस कार्यालय का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। यह धरना पिछले चार माई से चल रहा है। धरना में दुबेछपरा इंटर कालेज के प्रवक्ता तथा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह तथा श्रमिक नेता बलवंत कुमार सिंह मौजूद रहे। निर्णय लिया गया कि मंगलवार को दस बजे मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के प्रांगण में समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी अन्य घटकों के साथ मिलकर जुलूस निकालेंगे। पूर्व महामंत्री अशोक श्रीवास्तव, अक्षय कुमार राय, विष्णुदेव राय, अभय नारायण सिंह, डा. शिवकुमार मिश्र, डा. राघवेंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।