फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे प्रशिक्षण से नाराज छात्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लखनऊ की एक संस्था ने सिकंदरपुर क्षेत्र के 81 छात्रों का पंजीकरण कर ट्रेनिंग देने का जिम्मा लिया था। लेकिन ट्रेनिंग को बीच में ही बंद कर संस्था के सदस्य गायब हो गए। जिससे नाराज प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें युवाओं के भविष्य को देखते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उप्र कौशल विकास मिशन के तहत सिकंदरपुर के जलालीपुर स्थित सेंटर पर एक निजी कंपनी द्वारा कौशल विकास ट्रेनिंग देने के लिए तीन बैचों में कुल 81 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया। कुछ दिन ट्रेनिंग देने के बाद ही 28 सितंबर 2017 को इस सेंटर का संचालन बंद कर दिया गया। उप्र सरकार एवं अन्य सरकारी संस्थाओं द्वारा कौशल विकास मिशन के तहत ट्रेनिंग देकर युुवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऐसे में कई योजनाएं अब तक ट्रेनिंग के नाम पर युवाओं को धोखा दे रही है।
लखनऊ की निजी कंपनी द्वारा ट्रेनिंग देने के कुछ माह बाद ही प्रशिक्षण बंद कर दिए जाने से क्षेत्र के युवा मानसिक रुप से पीड़ित हो गए है। ऐसे में युवाओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संस्था के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किया जाए। साथ प्रशिक्षण ले रहे युवाओं का प्रशिक्षण दोबारा शुरू कराए जाए। इस मौके पर पूजा शर्मा, प्रियंका वर्मा, संध्या पांडेय, रेनू, प्रियंका, बबली भारती, मकरध्वज चौधरी, संदीप कुमार, मंशा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें